एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

व्यापारियों और सपाइयों ने ज्ञापन दिए

अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Mon, 24 Sep 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
डीआईजी से वार्ता करते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

Next Article

जिला उद्योग व्यापार मंडल ने सोमवार को डीआईजी मनोज तिवारी से मिलकर उन्हें ज्ञापन दिया और 48 घंटे बाद भी अपहृत व्यापारी का पता न लगने पर चिंता जताई। इससे व्यापारियों में दहशत है और कारोबार प्रभावित हो रहा है। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष सत्यप्रकाश सराफ, महामंत्री कमलेश कुमार गुप्त सहित प्रेम गुप्ता, डा.दिनेश साहू, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव, चारूचंद्र खरे, निखिल सक्सेना, संतोष अनशनकारी, निर्भय गुप्ता, विष्णु गुप्ता, संजय जडिय़ा आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सपाइयों ने कलक्ट्रेट में धरना देकर सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राज्यपाल को पांच सूत्री ज्ञापन भेजा। कहा कि व्यापारी का अपहरण से पुलिस की पोल खुल गई है। इसके पहले भी शहर में हत्या और लूट आदि की जो घटनाएं हुई हैं उनका खुलासा नहीं हुआ है। सांसद सामाजिक कार्यकर्ताओं पर रिपोर्ट लिखा रहे हैं। यह वापस लिया जाए। जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी सहित हसनुद्दीन सिद्दीकी, उपाध्यक्ष लाखन सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हाजी शकील अली, नंदकिशोर यादव, अशोक सिंह चौहान, मुशीर अहमद फारुकी, प्रदीप यादव, राजेंद्र यादव, पियूष गुप्ता, दिनेश कुमार शर्मा, अमर सिंह यादव, आमिर खां मन्नी, शकील अंसारी इत्यादि शामिल रहे। 

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें