एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

आसमान से बरसी आग, 45 डिग्री पहुंचा पारा

Barabanki Updated Sun, 11 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बाराबंकी। शनिवार को दोपहर में आसमान से आग बरसी। इस वर्ष अब तक का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा छू गया। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोग बिना जरूरी काम के घर से बाहर निकलने से गुरेज करते रहे। जो लोग बाहर निकले भी तो धूप से बचाव के पूरे इंतजाम के साथ। वाहनों के इंतजार में खड़े यात्री छांव की तलाश करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीषण गर्मी ने कहर ढाना शुरू कर दिया है। शनिवार दोपहर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। शरीर को झुलसाने वाली गर्मी से लोग परेशान हो उठे। ऊपर से बरस रही आग और सड़क से उठ रही भभक से राहगीरों का सड़क पर चलना दूभर हो गया। दोपहर में बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा। काम से निकले लोगों की गर्मी में हालत यह हो गई कि जहां भी छांव देखते दो मिनट को सुस्ताने के लिए रुक जाते। स्कूल से लौटते समय बच्चों को सख्त धूप ने परेशान कर दिया। रिक्शों या अन्य वाहनों से घर लौट रहे बच्चे धूप से बचाव को छाता तो कपड़े से मुंह को ढककर निकले। वाहन स्टैंडों पर भी इक्का-दुक्का यात्री ही दिखाई दिए। धनोखर, घंटाघर, इंदिरा मार्केट, छाया चौराहा, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन व देवां तिराहा समेत शहर के सभी प्रमुखस्थानों पर भी दोपहर भर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें