एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

घर में घुस ढाई लाख का माल उड़ाया

Barabanki Updated Thu, 27 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मोहम्मदपुर खाला (बाराबंकी)। दीवार फांदकर मंगलवार रात एक घर में घुसे चोरों ने नगदी व जेवरातों समेत करीब ढाई लाख के सामान पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने पर अज्ञात लोगाें के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर लेने के बाद भी पुलिस मामले की छानबीन करने नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मदपुरखाला थाना क्षेत्र के ग्राम मटेहना निवासी संतोष वर्मा पुत्र भोला प्रसाद के घर मंगलवार रात दीवार फांदकर चोर घर में घुस गए। उस समय परिवार के सभी लोग बाहर कमरे में सो रहे थे। अंदर घुसे चोरों ने छत पर कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़ कर उसमें रखी 30 हजार की नगदी व शूटकेस उठा ले गए। शूटकेस में करीब डेढ़ लाख के सोने चांदी के जेवरात रखे थे। घर के अंदर कमरे में रखा 50 किलो मेंथा आयल समेत करीब ढाई लाख रुपये के सामान उठा ले गए। सुबह जब परिवारीजनों ने अलमारी का सारा सामान बिखरा देखा चोरी की जानकारी होने पर बुधवार सुबह पीड़ित संतोष ने थाने पर अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी की तहरीर दी है। पीड़ित संतोष वर्मा का कहना हैै कि, तहरीर देने के बाद पुलिस मामले की जांच करने नहीं पहुंची है। मोहम्मदपुर खाला थानाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह का कहना है कि, क्षेत्र में कहीं भी चोरी की किसी घटना के बारे में जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें