एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

 भए प्रकट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी...

Amarujala Bureau Updated Mon, 26 Mar 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
रामनवमी मनाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

Next Article

इस बार अष्टमी और नवमी एक साथ पड़ने से रविवार को भक्तों ने मां महागौरी और  सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना की। वहीं ठाकुर द्वारा पर राम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। चारों ओर, भए प्रकट कृपाला दीन दयाला...और जय माता दी..जय श्रीराम के उद्घोष गूंज उठे। 

विज्ञापन
विज्ञापन



रविवार को साधकों ने सौभाग्य, समृद्धि, धन-संपदा की अधिष्ठात्री देवी महागौरी की अराधना की।   भोर से ही बड़ी देवी, पूर्वी देवी, छोटी देवी आदि मंदिरों पर भक्तों की भीड़ रही। अष्टमी होने के कारण साधकों ने व्रत भी रखा तथा हवन पूजन कर कन्या भोज कराया। हैदरगढ़ में कस्बा स्थित शीतला माता मंदिर, सिरौलीगौसपुर क्षेत्र में अमरादेवी मंदिर, अमरा कटेहरा बदोसरांय में मातन मंदिर, रामनगर क्षेत्र के गनेशपुर स्थित ललिता देवी मंदिर,  ठाकुर द्वारा, मसौली के हनुमान मंदिर मेें कन्याभोज व हवन पूजन किया गया। वहीं नागेश्वरनाथ मंदिर बाबा सरजू प्रसाद ने कन्याओं को भोज कराने के साथ ही भजन कीर्तन का आयोजन किया।
 

डीएम और एसपी ने श्रीराम से लिया आशीर्वाद
शहर के घंटाघर के निकट विश्राम धर्मशाला में रामनवमी के उपलक्ष्य में राम जन्मोत्सव का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। आश्रम में महिलाएं जहां मंगल गीत गा रहीं थीं, वहीं लोग जय श्रीराम का उद्घोष कर रहे थे। रविवार को आश्रम पहुंचे जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी, पुलिस अधीक्षक वीपी श्रीवास्तव ने भगवान राम की पूजा अर्जना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। 
विज्ञापन

 

19 साल बाद बना विशेष संयोग 
19 साल बाद आद्रण नक्षत्र, शोभा योग, बब करण योग, व अष्टमी पूजन का विशेष संयोग बना है। मान्यता है कि भगवान श्रीराम त्रेतायुग में शुक्ल नवमी को प्रकट हुए थे और वह पावन दिन रविवार को पड़ा है। ठाकुर द्वारा मंदिर व श्रीराम जानकी मंदिर में रविवार को राम जन्मोत्सव   धूमधाम से मनाया गया। शहर के लाजपत नगर में स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में शनिवार को शुरू हुई अखंड रामचरित मानस का समापन रविवार दोपहर होने के बाद राम जन्मोत्सव मनाया गया। इस बीच मंदिर में मौजूद भक्तों ने जय श्रीराम...जय श्रीराम का जयघोष किया। शहर के राम जानकी मंदिर व सआदतगंज कस्बे में सुबह से शुरू हुआ भंडारा देर शाम तक चलता रहा।
 

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें