एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

Barabanki News: तीन घरों से नकदी-जेवर व मोबाइल ले उड़े चोर

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Tue, 02 Jun 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बाराबंकी। चमारन सरैया गांव में रविवार रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। दो घरों से नकदी और जेवर जबकि एक युवक के सिरहाने रखा मोबाइल फोन उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के वीरेंद्र कुमार वर्मा के अनुसार, वह परिवार के साथ नीचे के कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान चोर छज्जे के सहारे छत पर बने कमरे तक पहुंच गए। वहां रखे बक्से का ताला खोलकर सोने-चांदी के जेवरात और करीब दो हजार रुपये चोरी कर लिए। सुबह छत पर पहुंचे तो सामान बिखरा पड़ा मिला।
इसी गांव के भोले शंकर ने बताया कि चोर बाउंड्री फांदकर घर में घुसे और कमरे का ताला तोड़ दिया। चोर बक्से में रखे सोने-चांदी के जेवरात उठा ले गए। सुबह खोजबीन के दौरान घर के पास स्थित एक बाग में जेवरों के खाली डिब्बे और अन्य सामान पड़ा मिला। इसी गांव के अनूप घर के बरामदे में सो रहे थे। चोर उनके सिरहाने रखा करीब 20 हजार रुपये कीमत का मोबाइल फोन भी उठा ले गए।
विज्ञापन

एक ही रात में तीन घरों को निशाना बनाए जाने से गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। एसएचओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि दो घरों में चोरी की घटना सामने आई है। चोर घरों में घुसे और चाबी से ताला खोलकर चोरी की। बाद में चाबी वहीं रख दी गई। इससे प्रतीत होता है कि चोरों को घर के बारे में पूरी जानकारी थी। जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें