एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

वाटर बूथ से टोटियां गायब होने से हड़कंप

पवन चंद्रा
Updated Wed, 02 Jan 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बरेली। इज्जतनगर स्टेशन के वाटर बूथ से कीमती टोटियां चोरी होने से हड़कंप मचा हुआ है। टोटियां कैसे गायब हुईं, कोई अधिकारी/ कर्मचारी बोलने को तैयार नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इज्जतनगर स्टेशन के जीर्णोद्धार के लिए लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसी क्रम में प्लेटफार्म एक के वाटर बूथ पर कीमती टोटियां लगाई गई थीं। बताया जाता है कि स्मैकियों ने रविवार देर रात टोटियों को निकाल लिया। सुबह ड्यूटी पर आए कर्मचारियों ने पानी बहता देखा तो उन्होंने मंडलीय अधिकारियों को सूचना दी। इस संबंध में मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि प्लेटफार्म पर आरपीएफ रात भर गश्त करती है। टोटियां चोरी होने की बात निरर्थक है। प्लेटफार्म एक पर बने कुछ वाटर बूथों पर ट्रेनों का संचालन होने के बाद टोटियां लगाई जाएंगी। उनमें पानी की सप्लाई भी अभी नहीं जोड़ी गई है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें