बरेली। पंजाबी वेलफेयर सोसायटी की ओर से 16 से 18 जनवरी तक आयोजित होने वाले लोहड़ी मेले के लिए बृहस्पतिवार को भूमि पूजन हुआ, जिसके बाद दशहरा मेला ग्राउंड में तैयारियों का दौर शुुरू हो गया। गुरुद्वारे के ज्ञानी ने अरदास की और मंदिर के पुजारी पं. सुनील शास्त्री ने विधिपूर्वक हवन पूजन कराया। सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने आहुति दी और प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान अध्यक्ष डॉ. केएम अरोरा, पारुष अरोरा, बीके कोचर, अमरपाल सिंह रोम्पी, संजीव चांदना, जितिन दुआ, परमीत मल्होत्रा आदि मौजूद रहे।