एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

युवा संसद के लिए चुने गए छात्र

पवन चंद्रा
Updated Wed, 23 Jan 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बरेली। वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय में युवा संसद महोत्सव के लिए जिन छात्रों की स्क्रीनिंग हुई थी उन सभी का चयन कर लिया गया है। चार टॉपिक का चयन किया गया है। इनपर ही छात्रों को बोलना होगा। चयनित अभ्यर्थियों को बुधवार को कॉलेज में बुलाया गया है। प्राचार्य डॉ. बीना पांडेय ने बताया कि चयनित अभ्यर्थी सुबह साढ़े दस बजे तक उपस्थित हों और अपना पंजीकरण कराएं। उन्होंने बताया कि भारत ने आतंकवाद पर वैश्विक प्रतिमान निर्धारित किए हैं, भारत ने आर्थिक अपराधियों के लिए वैश्विक प्रतिमान निर्धारित किए हैं, भारत ने जलवायु परिवर्तन पर वैश्विक प्रतिमान निर्धारित किए हैं, खेलो भारत : नवोदित खिलाड़ियों के लिए प्रवेश द्वार भारतीय खिलाड़ियों के लिए एक पहचान बनाने का सबसे सही समय जैसे टॉपिक चुने गए हैं। नोडल अधिकारी डॉ. फौजिया खान और इतवारी लाल को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें