बरेली। खानकाह नियाजिया से जुड़े संगठन फैजाने नियाजिया वेलफेयर सोसाइटी के बानी डॉ. कमाल मियां नियाजी और सोसाइटी के अध्यक्ष हमजा मियां नियाजी की सरपरस्ती में करीब दो सौ लोगों का काफिला अजमेर शरीफ रवाना हो गया। भुज एक्सप्रेस से रवाना हुए इस काफिले में खानवादों के साथ मुरीद और सिलसिला नियाजिया में अकीदत रखने वाले लोग शामिल थे।
इस मौके पर डॉ. कमाल मियां ने बताया कि ख्वाजा गरीब नवाज के बरेली में रुहानी जानशीन हजरत शाह नियाज अहमद किबला जो बानी सिलसिला नियाजिया के हैं। लिहाजा सारे लोग बारगाहे गरीब नवाज जा रहे हैं जो वहां उर्से ख्वाजा में शामिल होंगे। इसमें कासिम मियां नियाजी, जाहिद मियां नियाजी, राजी मियां नियाजी, जामी मियां नियाजी, जैन मियां नियाजी, मुत्तकी मियां नियाजी, कायम मियां नियाजी आदि शामिल रहे।