एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

भवानी ने लिया लोकसभा चुनाव तैयारी का फीड बैक

पवन चंद्रा
Updated Sat, 16 Mar 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बरेली। भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह ने बरेली पहुंचकर लोकसभा तैयारियों का फीड बैक लिया। सांसद और विधायकों के अलावा संगठन पदाधिकारियों के अलावा नगरपालिका और नगर पंचायत चेयरमैन से भी उन्होंने अलग-अलग मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के बृज क्षेत्र संगठन मंत्री भवानी सिंह के पास बरेली और आगरा मंडल के अलावा कानपुर मंडल का भी प्रभार है। बृज क्षेत्र भाजपा संगठन में वह कद्दावर नेता माने जाते हैं। अंदरूनी सूत्रों की मानें तो भवानी सिंह की रिपोर्ट की काट ऊपर तक नहीं है। संगठन के काम में मंझे हुए नेता के तौर पर भवानी सिंह ने बीते लोकसभा और विधानसभा चुनावों में अपनी रणनीति बनाकर भाजपा को 90 फीसदी से ज्यादा लोकसभा सीटों पर जीत दिला दी थी। इस बार भी पुराना प्रदर्शन दोहराने के लिए भाजपा ने भवानी सिंह को ही फिर से मोर्चे पर लगाया है। उनके सामने भाजपा को पुराना प्रदर्शन दोहराने की चुनौती है। भवानी सिंह ने एक बार फिर प्रत्येक विधानसभा स्तर पर बूथ तक रणनीति बनाकर और नाराज पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सीधे बातकर उनका गुस्सा कम करते हुए संगठन के कील कांटे दुरुस्त किए। बड़े और छोटे नेताओं से मिलने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें