बरेली। मंत्री सुरेश खन्ना का कार्यक्रम बृहस्पतिवार रात तीसरी बार बदला गया। अब वह शुक्रवार को पूर्वाह्न 10 बजे अमौसी, लखनऊ से राजकीय हेलीकॉप्टर से 11 बजे बरेली पुलिस लाइन पहुंचेंगे। वहां से 11.10 बजे चलकर 11.20 बजे सीबीगंज में कान्हा पशु आश्रय गृह का लोकार्पण करेंगे। दोपहर 12 बजे बाकरगंज में कूड़ा निस्तारण प्लांट का निरीक्षण करेंगे। 12.15 बजे इंदिरा मार्केट में पोर्टेबल शॉप का उद्घाटन करने के बाद दोपहर 12.30 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। इसके बाद 12.45 बजे बरेली क्लब में आर्किटेक्ट एसोसिएशन के बिल्ड एक्सपो में भाग लेने के बाद 1.15 बजे हेलीकॉप्टर से गजरौला रवाना होंगे।