एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की चुनावी सभा की तैयारियां शुरू 

बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 02:25 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 20 अप्रैल को होने वाली चुनावी सभा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। देवचरा के सैनिक ग्राउंड में अगले सप्ताह होने वाली चुनावी सभा के लिए मैदान समतल किया जाने लगा है। भाजपा के प्रदेश मुख्यालय से भी पीएम की चुनावी सभा को सफल बनाने के लिए काम शुरू कर दिया गया है। वहां से संगठन को भीड़ जुटाने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर, विस्तारक शैलेंद्र गौड़, रजनीश पांडेय, भाजयुमो हरवेंद्र सिंह यादव, शिव प्रताप सिंह रिंकू के अलावा संगठन के तमाम पदाधिकारियों ने मैदान के समतलीकरण को मौके पर जाकर देखा। अगले एक दो दिनों में बृज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत महेश्वरी, संगठन मंत्री भवानी सिंह समेत कई बड़े पदाधिकारी भी बरेली आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें