एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

आचार संहिता के बीच रातोंरात खुल गई शराब की दुकान

बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बरेली। इंटर कॉलेज और व्यापारियों की शिकायतों को दरकिनार कर हिंद टाकीज के सामने रातोंरात मॉडल शॉप खोल दी गई। सुबह को जब व्यापारियों को इसकी जानकारी हुई तो वे लोग विरोध में आ गए। लेकिन माह के द्वितीय शनिवार का अवकाश होने के चलते कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। सोमवार को वे लोग डीएम से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंद टाकीज के सामने सड़क की दूसरी ओर पिछले दिनों मॉडल शॉप खोलने की तैयारी की गई थी। इस पर बिशप मंडल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जगमोहन सिंह और आसपास के तमाम व्यापारियों ने जिला प्रशासन से शिकायत की थी। उन लोगों का कहना था कि शराब की दुकान पास में होने से विद्यार्थियों पर दुष्प्रभाव होगा। पास ही गर्ल्स इंटर कॉलेज भी है, जिससे यह दुकान उनके हित में भी नहीं है। मगर इसके बावजूद शुक्रवार रात में बोर्ड लगाकर यह दुकान खोल दी गई है। इससे वहां के व्यापारी आक्रोशित हैं। प्रशासन का कहना है कि जांच के बाद मानकों के अनुरूप ही दुकान खोली गई है। वहीं, बिशप मंडल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जगमोहन सिंह का कहना है कि जांच कब हो गई, हमें तो पता ही नहीं। शिकायत हमने की थी और हमसे कोई कुछ पूछने भी नहीं आया।

‘मॉडल शॉप की शिकायत को लेकर तीन सदस्यीय टीम से जांच कराई गई थी। जांच में दुकान मानकों के अनुरूप पाई गई है।’
- वीरेंद्र कुमार सिंह, डीएम
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें