एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पराग के डेयरी प्रोडक्ट सोसायटी पर बिकने शुरू

पवन चंद्रा
Updated Wed, 02 Jan 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बरेली। साधन सहकारी समिति महेशपुर ठाकुरान विकास खंड क्यारा में पराग डेयरी के प्रोडक्ट्स की बिक्री की शुरूआत हुई। जिलाधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह और सीडीओ सत्येंद्र कुमार ने सोसायटी से दूध, दही, मट्ठा, पनीर, पेड़ा, खीर, छेना खीर, आइस्क्रीम बिक्री की शुरुआत कराई। प्रथम चरण में आठ ऐसी सहकारी समितियों का चयन किया गया है, जिन पर पराग के प्रोडक्ट बिकेंगे। पराग के उत्पादों की बिक्री बढ़ाने के लिए बरेली में नया प्रयोग किया गया है। सीडीओ ने बताया कि सहकारी समितियों के माध्यम से मिल्क कलेक्शन किए जाने भी योजना है। मंगलवार को इफको पशु आहार, पेस्टीसाइड जल विलयक उर्वरक और इफको बीमा की भी शुरूआत की गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें