एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

वाणिज्य कर टीम ने पकड़ा 5.50 लाख रुपये का मेंथा 

Updated Sun, 27 May 2018 02:39 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाणिज्य कर सचल दल ने टैक्स चोरी कर रामपुर ले जाया रहा करीब साढ़े पांच लाख रुपये कीमत का मेंथा पकड़ा है। शाहजहांपुर और जलालाबाद से जीप और कार में मेंथा लाद कर रामपुर ले जा रहे लोगों की जानकारी मिलने पर सचल दल ने फतेहगंज पश्चिमी टोल पर छापा मारा और टैक्स चोरी का मामला पकड़ा, विभाग ने मेंथा से लदे दोनों वाहन अपने कब्जे में ले लिए हैं।
एडिशनल कमिश्नर एसपी सिंह को शनिवार दोपहर में मेंथा व्यापारियों द्वारा छोटे वाहनों के माध्यम से कर चोरी किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सिंह ने सचल दल की तीन टीमों को रोड पर उतारा। टीम ने दोनों वाहन पकड़े और कागजात मांगे, लेकिन कारोबारी कोई कागज उपलब्ध नहीं करा पाए। दोनों वाहनों में कुल 13 ड्रम पाए गए जिनका औसत वजन 45 किलोग्राम से 50 किलोग्राम है, इस प्रकार कुल 550 लगभग 550 किलोग्राम मेंथा आयल दोनों वाहनों में बिना किन्हीं प्रपत्रों के परिवहन करते हुए पाया गया है। सचल दल अधिकारियों द्वारा इन दोनों वाहनों को रोककर सचल दल कार्यालय लाया गया और अवकाश होने के कारण अर्थदंड जमा कराए जाने की कार्यवाही नहीं कराई जा सकी। दोनों ही वाहनों में लगभग साढ़े पांच लाख रुपये का मेंथा बताया गया है। टीम में नीरज वर्मा तथा अवनीश चौधरी आदि अफसर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें