एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अब परिवार कल्याण मंत्रालय के डॉक्टर आएंगे बरेली

न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sat, 22 Sep 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

 स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने संक्रामक बीमारियों से बरेली, बदायूं के हालात सबसे ज्यादा खराब बताए थे। जानलेवा मलेरिया फैल्सीपेरम से होने वाली मौतों के बाद उनके सख्त रुख अख्तियार करने पर अब परिवार कल्याण मंत्रालय के डॉक्टर बरेली आ रहे हैं। यहां के चिकित्सीय संसाधन से लेकर संक्रामक बीमारियों के फैलाव पर वह रिपोर्ट तैयार करके स्वास्थ्य मुख्यालय को सौंपेंगे। इतना ही नहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में 2017 से अब तक हुईं मौतों की जानकारी भी तलब कर ली है। मंत्रालय के मुताबिक डेथ ऑडिट में सिर्फ मलेरिया, डेंगू और जेई नहीं बल्कि इन मौतों में सभी कारणों को शामिल किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अब तक करीब 13 हजार बुखार के रोगी सामने आ चुके हैं। इनमें करीब चार हजार फैल्सीपेरम मलेरिया से पीड़ित हैं। इनका इलाज स्वास्थ्य विभाग करा रहा है। बुखार से जिले में अब तक करीब दो सौ लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग 24 लोगों के ही बुखार से मरने की बात कह रहा है। स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह और वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल जिला अस्पताल का निरीक्षण करके बुखार की भयावहता और स्वास्थ्य सेवाओं की दुर्दशा देख चुके हैं। अब उनके आदेश पर परिवार कल्याण मंत्रालय की टीम बरेली आ रही है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के मुताबिक यह टीम मंत्री को अपनी रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें