बरेली। इज्जतनगर मंडल के अधिकारियों ने यात्रियों के मोबाइल पर रेलवे एप डाउन लोड करने का अभियान चलाया।
इज्जतनगर स्टेशन पर एसीएम आलोक श्रीवास्तव के नेतृत्व में यात्रियों को मोबाइल टिकट दिखाया गया। उन्होंने बताया कि टीटीई के मांगने पर मोबाइल में डाउनलोड टिकट दिखाना है। टेडी वियर के माध्यम से भी यात्रियों को जागरूक किया गया। इस मौके पर आनंद सरन, साधना सिंह आदि का सहयोग रहा। ब्यूरो