बरेली। चौपुला चौराहे से चौकी चौराहे की दिशा में अब ओवरब्रिज निर्माण का काम शुरू हो रहा है। इसके मद्देनजर इस रोड पर वाहनों का आवागमन होने से सेतु निगम के काम में अड़ंगा पड़ सकता है। समस्या से बचने के लिए यातायात पुलिस ने मंगलवार से संबंधित रूटों पर डायवर्जन लागूू किया है।
एसपी ट्रैफिक के निर्देश पर टीआई जेएन अस्थाना ने सुबह सात बजे से रात 10 बजे तक यह व्यवस्था लागू कराने का दावा किया है। उनके मुताबिक बदायूं से बरेली आने वाले सभी बस और आवश्यक सामग्री वाले बड़े वाहन चौपुला की ओर नहीं जा सकेंगे। इस अवधि में पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। ऐसे वाहनों को लाल फाटक से चौकी चौराहा होकर संबंधित गंतव्य की ओर भेजा जाएगा। इसी तरह चौकी चौराहे से बदायूं दिशा में जाने वाले वाहन चौपुला की ओर नहीं जा सकेंगे। शहर से बदायूं दिशा में जाने वाले सभी वाहन चौकी चौराहा से लाल फाटक होकर ही जा सकेंगे।