डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल लीग के पहले दिन दो मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में हार्टमैन की टीम ने यंग ब्रदर्स को हराया। दूसरे मुकाबले में पीएसी ब्वायज ने ब्रदर्स क्लब को मात दी। शुभारंभ उप क्रीड़ा अधिकारी शमीम अहमद, भवानी दत्त जोशी और फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव मून रॉबिंसन ने किया। विपक्षी टीमों में शामिल यंग ब्रदर्स और ब्रदर्स क्लब एक भी गोल नहीं कर पाए।
डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित लीग में बृहस्पतिवार को पहला मैच हार्टमैन और यंग ब्रदर्स के बीच हुआ। छोटे-छोटे यंग ब्रदर्स के खिलाड़ियों के आगे हार्टमैन की टीम काफी मजबूत नजर आ रही थी। इसका असर खेल पर भी दिखा। मैच शुरू होते ही पांच मिनट के अंदर एक गोल और दसवें मिनट में दूसरा गोल किया गया। पहले हाफ में चार गोल हार्टमैन की ओर से किए गए। यंग ब्रदर्स की टीम को एक मौका मिला, लेकिन चूक गए। पूरे मैच में टीम को हार्टमैन के खिलाड़ी दौड़ाते रहे। अंतिम समय तक 7 गोल से बढ़त बनाकर टीम ने यंग को 7-0 से हराया। सनी और अंकित पंत ने 2-2 गोल किए।
दूसरा मैच ब्रदर्स क्लब और पीएसी ब्वायज के बीच खेला गया। सुहावने मौसम में खेले गए मैच में टीमें दोनों बराबरी की रही। पीएसी ने पहले 1-0 से बढ़त बनाई। 13वें मिनट में अली हसन को खुला गोल मिला, लेकिन भाग्य खराब रहा और गोल मिस हो गया। 23वें मिनट में ब्रदर्स के सुर्जी ने गोल मिस कर दिया। राहुल गौतम ने 40 और 47वें मिनट में गोल कर पीएसी को 3-0 से बढ़त दिलाई जो अंत तक बनी रही। ब्रदर्स के सुमित जोशी व पीएसी के राहुल गौतम का खेल सराहनीय रहा। रेफरी सूर्यबली यादव, आनंद पाल, चंद्र कुमार, रजत पाल, अभिषेक पाल रहे।
आज के मैच
4 बजे हार्टमैन और फुटबॉल हॉस्टल
साढ़े 5 बजे सेक्रेड हार्ट और मैथोडिस्ट क्लब