गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन पूजा पंडालों में पूजा अर्चना के साथ धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। कहीं भजन संध्या तो कहीं प्रदोष पूजन और सुंदर का पाठ हुआ।
बिहारीपुर की दरगइया गली में श्री शिवशक्ति दुर्गा धाम मंदिर में अखिल भारतीय श्री आशुतोष प्रदोष मंडल के पंडित अन्नू महाराज और संजय शर्मा ने प्रदोष पूजन संपन्न कराया। भगवान शिव का गुणगान किया। अजय वर्मा मुख्य यजमान रहे। विकास मेहरोत्रा, अमित अरोड़ा, विवेक कक्कड़, मुनीश शर्मा आदि शामिल रहे।
जिला ब्राह्मण सभा की ओर से मंदिर श्री रघुनाथ जी बिहारीपुर में गणेश भजन संध्या और प्रदोष पूजन हुआ। अनुष्ठान मुख्य पुजारी प्रकाश पांडे, मोनू पांडे, राजन पांडे ने संपन्न कराया। पंडित श्रीराम शंखधार, डा. नीतू शर्मा, मोहित सेठी, अनुज रस्तोगी, प्रेमलता रस्तोगी आदि ने सहयोग किया।
राजेंद्र नगर स्थित बाबा श्री नीलकंठ मंदिर में भगवान गणेश जी को सवा क्विंटल लड्डू का भोग लगाया गया। भजन संध्या हुई। सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संकल्प लिया गया। महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।