एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अब मेडल 20 का नहीं बल्कि 28 र

Updated Fri, 08 Sep 2017 10:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय छह अक्तूबर को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह में टॉपर्स को दिए जाने वाले मेडल का साइज बढ़ाने जा रहा है। अब तक टॉपर को 20 ग्राम का मेडल प्रदान किया जाता था, इस बार इसे 8 ग्राम बढ़ाकर 28 ग्राम का कर दिया गया है। गले में डाले जाने वाले रिबन का साइज भी बड़ा होगा। इस बार दीक्षांत पर कुछ अन्य बदलाव भी किए गए हैं। छात्रों को डिग्री भी इस बार फोल्डर में रखकर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तो सोने का नहीं होता है मेडल
छात्र अक्सर सोचते हैं कि मेडल सोने का होता है, पर ऐसा नहीं है। विश्वविद्यालय का गोल्ड मेडल चांदी का होता है, जिस पर सिर्फ सोने का पानी चढ़ाया जाता है। यह मेडल टॉपर को दीक्षांत के मौके पर दिया जाता है। इस बार बीस ग्राम का मेडल और आठ ग्राम सोने का पानी चढ़ाकर मेडल देने की तैयारी है।

गेस्ट फैकल्टी के साथ कुलपति ने की बैठक
कुलपति प्रोफेसर अनिल कुमार शुक्ला ने दीक्षांत समारोह की तैयारी को लेकर गेस्ट फैकल्टी के साथ शिक्षा विभाग के सभागार में बैठक की। सभी को दीक्षांत में शामिल होने का आमंत्रण दिया और समारोह में सहयोग करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि गेस्ट फैकल्टी की दिक्कतों को भी दूर किया जाएगा। इस मौके पर प्रोफेसर बीआर कुकरेती और मीडिया प्रभारी डॉ. यशपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मेडल सूची में एमफार्मा शामिल नहीं
विश्वविद्यालय की मेडल सूची पर विवाद का साया भी पड़ने लगा है। सूची में एमफार्मा को शामिल नहीं किया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन का तर्क है कि पिछले साल इसका परिणाम घोषित किया गया था, इसलिए पिछले साल के टॉपर को इस बार मेडल नहीं दे सकते। उसे विश्वविद्यालय प्रशासन अपने स्तर पर मेडल देगा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें