एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

भाजपा नेताओं ने अपने घरों में लगाए झंडे, चिपकाए स्टीकर

पवन चंद्रा
Updated Wed, 13 Feb 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेताओं ने अपने घरों में लगाए झंडे, चिपकाए स्टीकर - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन

Next Article

बरेली। ‘मेरा परिवार, भाजपा का परिवार’ अभियान के पहले दिन भाजपा नेताओं ने महानगर के आठ और जनपद के 27 मंडलों में अपने घरों पर पार्टी के झंडे लगाए और स्टीकर चिपकाए। भाजपा ने इस अभियान को समर्पण दिवस के रूप में मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार ने भारत सेवा ट्रस्ट पर भाजपा का झंडा लगाया और स्टीकर चिपकाए। जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर ने नवाबगंज और बरेली स्थित अपने आवास पर पार्टी का झंडा लगाया। फिर वह बूथों पर भी झंडा लगाने गए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्येक घर को अपना परिवार मानती है। अब सब कार्यकर्ताओं के घर स्टीकर चिपकाकर उनको भाजपा के परिवार में शामिल किया जाएगा, ताकि विपक्ष चुनाव से पहले ही हार मानकर हथियार डाल दे। उन्होंने बताया कि अभियान 22 फरवरी तक चलेगा। 26 फरवरी को कमल ज्योति संकल्प अभियान में लाभार्थी परिवारों के घरों में दीपक जलाकर सम्मानित किया जाएगा। मीडिया प्रभारी अंकित शुक्ला ने बताया कि 28 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लाभार्थियों से सीधे संवाद करेंगे। उसे मंडल और जिला स्तर पर भी एलईडी लगाकर दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें