एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

17 मिनट पहले ही जंक्शन पहुंच गई त्रिवेणी

Kunwar Pal Singh
Updated Thu, 28 Feb 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article


विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। टनकपुर से सिंगरौली जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस नियत समय से 17 मिनट पहले ही जंक्शन पहुंच गई। हालांकि, टनकपुर से ट्रेन आधा घंटा देरी से रवाना हुई थी। ऐसे में यात्रियों को आशंका थी कि जंक्शन पर ट्रेन लेट पहुंचेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। साथ ही जंक्शन पर यात्रियों को सीट मिलने में भी दिक्कत नहीं हुई।
त्रिवेणी एक्सप्रेस को टनकपुर से सुबह 7: 45 बजे रवाना होना था, लेकिन उद्घाटन कार्यक्रम के चलते सवा आठ बजे रवाना हो सकी। केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा ने जल्द ही टनकपुर से दिल्ली, देहरादून समेत अन्य लंबी दूरी की एक्सप्रेस रेल सेवा भी शुरू कराने का आश्वासन दिया। ट्रेन का खटीमा, पीलीभीत आदि स्टेशनों पर क्षेत्रवासियों ने स्वागत किया। जंक्शन पर त्रिवेणी एक्सप्रेस पूर्वाह्न 11.28 बजे पहुंची, जबकि ट्रेन के पहुंचने का समय 11.45 था। दूसरी ओर सिंगरौली से टनकपुर जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस शाम पौने चार बजे जंक्शन पहुंची और दस मिनट रुकने के बाद टनकपुर रवाना हो गई। इज्जतनगर स्टेशन से लखनऊ के लिए 40 यात्रियों ने टिकट खरीदा। उद्घाटन समारोह में इज्जतनगर मंडल की वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नीतू, एडीआरएम आशीष अग्रवाल, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (प्रथम) एसके सिंह आदि अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें