बरेली। अब रेल प्रशासन लखनऊ-रायबरेली सेक्शन (27 किलोमीटर) में पटरियाें पर नॉन इंटरलॉकिंग का काम 16 अप्रैल से शुरू करने जा रहा है, जिसके चलते बरेली से चलने और गुजरने वाली 26 ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि पद्मावत एक्सप्रेस लखनऊ तक चलेगी। हिमगिरी एक्सप्रेस को भी डायवर्ट किया गया है।
रेलवे सूत्रों के मुताबिक 16 से 24 अप्रैल के बीच बरेली से लखनऊ और मुरादाबाद जाने के लिए यात्रियों को कुछ ही ट्रेनें मिलेंगी। यानी उनका सफर काफी मुश्किल भरा होगा। लखनऊ से उतरेटिया, मोहनलाल गंज कनकखा, निगोहन और श्रीराजनगर स्टेशन तक के 41 किलोमीटर के सेक्शन में नॉन इंटरलॉकिंग 14 से 23 अप्रैल तक होगी। काम कराने की वजह से रेलवे ने एक दर्जन से अधिक ट्रेनों को दस दिन के लिए रद्द किया है। एक ट्रेन लखनऊ से ही डायवर्ट होकर जाएगी।
रेल अधिकारियों के मुताबिक 12327 अप उपासना एक्सप्रेस 17 से 20 और 12327 डाउन 18 से 21 अप्रैल के बीच निरस्त रहेगी। 12369 अप कुंभ एक्सप्रेस 16 से 23 अप्रैल और 12370 डाउन 17 से 24 तक नहीं चलेगी। 22407 अप गरीब रथ एक्सप्रेस 17 से 22 अप्रैल और 22407 डाउन 18 से 23 अप्रैल के बीच रद्द की गई है। 13005 अप पंजाब मेल 16 से 23 अप्रैल और 13006 डाउन 17 से 25 अप्रैल के रद्द हुई है। 13257 अप जनसाधारण एक्सप्रेस 17 से 24 और 13258 डाउन 18 से 25 अप्रैल तक रद्द होगी। 14115 अप इलाहाबाद हरिद्वार 17, 19 और 22 अप्रैल और डाउन में 17, 19 और 22 अप्रैल के निरस्त हुई है।
इसके अलावा 14369 अप त्रिवेणी एक्सप्रेस 16 से 24 अप्रैल और 14370 डाउन 18 से 25 अप्रैल तक के लिए निरस्त रहेगी। 14265 अप जनता एक्सप्रेस 15 से 23 अप्रैल और 14266 डाउन 17 से 24 अप्रैल के लिए निरस्त हुई है। 14307 अप मुगलसराय एक्सप्रेस 18 से 24 और 14308 डाउन में 16 से 24 अप्रैल तक निरस्त हो गई है। 14511 अप नौचंदी एक्सप्रेस 18 से 24 अप्रैल और 14512 डाउन 18 से 25 अप्रैल तक रद्द रहेगी। 22355 अप चंडीगढ़ पाटलीपुत्र एक्सप्रेस 18 व 22 अप्रैल और 22356 डाउन 19 व 23 अप्रैल को निरस्त रहेगी। 22419 अप सुहेलदेव एक्सप्रेस 17 व 19 अप्रैल और डाउन 17 व 19 अप्रैल को नहीं चलेगी। इसके साथ 54377 अप इलाहाबाद पैसेंजर 17 से 24 अप्रैल और 54378 डाउन 16 से 23 अप्रैल तक बंद रहेगी।
लखनऊ से वापस होगी पद्मावत एक्सप्रेस
दिल्ली से प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस प्रतापगढ़ न जाकर लखनऊ से दिल्ली के लिए चलेगी। यह ट्रेन 16 से 22 अप्रैल और वापसी में 17 से 23 तक नहीं चलेगी। पद्मावत एक्सप्रेस लखनऊ से रात 9.55 बजे चलकर रात 1.38 जंक्शन पहुंचती है। वापसी में 17 से 23 अप्रैल दिल्ली से शाम 7.50 बजे चलकर रात 12.53 बजे जंक्शन पहुंचती है।
लखनऊ, फैजाबाद, वाराणसी होकर चलेगी अर्चना एक्सप्रेस
राजेंद्रनगर टर्मिनल (पटना) से जम्मूतवी अर्चना एक्सप्रेस 17 से 21 वाराणसी से फैजाबाद होते हुए लखनऊ रूट से आवागमन करेगी। रूटीन में अर्चना एक्सप्रेस वाराणसी से भदोही, प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली होते हुए लखनऊ पहुंचेगी। 22 अप्रैल को हावड़ा जम्मूतवी हिमगिरि एक्सप्रेस ढाई घंटे देरी से जंक्शन पहुंचेगी। यह ट्रेन दोपहर 11.42 बजे जम्मू से जंक्शन पहुंचती है।