बरेली। किला थाना क्षेत्र में एक महिला की फेसबुक फेक आईडी बनाकर उसे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। महिला का ही फोटो लगाकर अश्लील कमेंट किए जा रहे हैं। महिला के बेटे की शिकायत पर एसपी सिटी ने थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने आदेश दिए हैं।
महिला के बेटे ने एसपी सिटी को बताया कि उनकी मां घरेलू महिला हैं, उनका फेसबुक पर कोई अकाउंट भी नहीं है। किसी ने मां के नाम से फेसबुक पर फेक आईडी बना ली, जिससे उनकी फोटो के साथ भद्दे कमेंट सहित लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जा रही है। परिचितों ने उन्हें इसकी जानकारी दी। इससे मां खुद हैरत में हैं। उस आईडी पर चेट करके संबंधित व्यक्ति से संपर्क किया गया तो वह अश्लील बातें करने लगा और उसकी मां को सैलानी बाजार में मिलने बुलाया। जब वे लोग गए तो वह वहां नहीं आया। उन्होंने संदेह जताया कि एक बार मां का मोबाइल खराब हो गया था, जिसे तीन दुकानों पर सही कराया गया, शायद वहीं से मां का फोटो और नाम निकाला गया है।