एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

आरटीओ दफ्तर में लर्निंग लाइसेंस बनने शुरू

पवन चंद्रा
Updated Sat, 06 Apr 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बरेली। नई कंपनी के कार्यभार संभालने के बाद शुक्रवार से आरटीओ दफ्तर में लर्निंग लाइसेंस बनने शुरू हो गए। सोमवार से स्थाई लाइसेंस बनाए जाने की कवायद शुरू होने का आश्वासन अधिकारियों ने दिया है। उनके मुताबिक नई व्यवस्था के तहत लाइसेंस बनाने की सारी कवायद बरेली के आरटीओ दफ्तर में संपन्न होगी, लेकिन लाइसेंस मुख्यालय से जारी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि आरटीओ दफ्तर में थंब इंप्रेसन, स्कैनिंग, विजन टेस्ट आदि तकनीकी कार्यों की जिम्मेदारी नई कंपनी को सौंप दी गई है। बताते हैं कि संबंधित कंपनी को 30 मार्च से तकनीकी कार्यों की जिम्मेदारी संभालनी थी, लेेकिन उसके न पहुंचने से कार्य शुरू न हो सका। ऑनलाइन हो चुकी सारी व्यवस्थाएं ठप रहीं। हर दिन लाइसेंस बनवाने के लिए आरटीओ दफ्तर पहुंच रहे आवेदकों को खाली हाथ वापस लौटना पड़ रहा था। शुक्रवार से कंपनी के कर्मचारियों के पहुंचने के बाद लर्निंग लाइसेंस बनाने जाने की कवायद पटरी पर आ गई है। हालांकि, अभी परमानेंट लाइसेंस बनाने की कार्रवाई शुरू नहीं हुई है। एआरटीओ आरपी सिंह ने सोमवार से परमानेंट लाइसेंस बनाने की कवायद शुरू होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें