एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

दोहरे चरित्र वाले पुरुषों को बेनकाब करें

बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत बीसलपुर ब्लॉक में हुई गोष्ठी

बीसलपुर (पीलीभीत)। अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत बुधवार को बीसलपुर ब्लॉक सभागार में महिला सशक्तिकरण पर गोष्ठी हुई, जिसेे राजकीय महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. दरख्शा अजहर ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सार्वजनिक मंचों से तो महिलाओं के सम्मान में बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन अपने घर में ही महिलाओं का सम्मान नहीं करते हैं। ऐसे दोहरे चरित्र वाले लोगों को बेनकाब करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. दरख्शा ने कहा कि आज हर क्षेत्र में पुरुषों की बराबरी महिलाएं कर रही हैं। उन्हें केवल अपनी शक्ति पहचानने की आवश्यकता है। महिलाएं अपने पैरों में बेड़ियां डालकर न रहें। सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ने का प्रयास करें। महिलाएं किसी से कम नहीं हैं। वे सृष्टि की निर्माता हैं। खुद को कभी अबला न समझें। गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहीं बाल विकास परियोजना अधिकारी मूर्ति देवी ने कहा कि समाज में महिलाओं को बराबरी का दर्जा प्राप्त है। महिलाओं को अपने इस अधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए।
राजकीय महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. पवन त्रिवेदी ने कहा कि नारी के बिना समाज की कल्पना ही बेमानी है। समाज में महिलाओं को लेकर आज भी दोहरा मानदंड है, इसे खत्म करने की आवश्यकता है। आंगनबाड़ी वर्कर यूनियन की ब्लॉक अध्यक्ष ममता गंगवार, कस्तूरबा गांधी कन्या आवासीय विद्यालय की वार्डन निशा पांडेय व शिक्षक सरोजनी गंगवार ने महिलाओं को आगे बढ़ने की नसीहत दी। गोष्ठी की अध्यक्षता बाल विकास परियोजनाधिकारी मूर्ति देवी और संचालन ममता गंगवार ने किया।
विज्ञापन

महिलाओं का मान-सम्मान बनाए रखने की ली शपथ
बाल विकास परियोजना अधिकारी मूर्ति देवी ने गोष्ठी में उपस्थित महिलाओं को नारी गरिमा को अक्षुण्ण रखने, उनके चेहरे पर आत्मविश्वास की मुस्कान लाने के लिए हरसंभव प्रयास करने, सभी स्थानों पर नारी गरिमा बनाए रखने और संवेदनशीलता से इसके लिए काम करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें