एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

चपरासी नहीं कर पाएंगे बाबूगिरी, हटाने के निर्देश

पवन चंद्रा
Updated Mon, 21 Jan 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बरेली। नगर निगम में दर्जन भर से अधिक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बाबूगिरी का काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद इन सभी को मूल पद से उच्च पद का काम न लेने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरीय निकायों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से बाबूगिरी का काम लिया जा रहा है। इसकी शिकायत शासन में होने के बाद स्थानीय निकाय की निदेशक डॉ. काजल ने सभी नगर आयुक्तों को इस पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। इसकी प्रति नगर निगम को भी भेजी गई है। आदेश में कहा गया है कि इन सभी को तत्काल मूल पदों पर वापस भेजा जाए। नगर निगम के भी दर्जन भर से अधिक कर्मचारी इसके लपेटे में आएंगे, इनमें चपरासी और सफाईकर्मी भी शामिल हैं, जो अफसरों का चहेता बनकर बाबूगिरी के काम में लगे हैं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें