एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

वाराणसी एक्सप्रेस शाहजहांपुर से ही लौटी, यात्री हुए परेशान

Updated Sun, 25 Nov 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बरेली। शाहजहांपुर से कटघर स्टेशन तक लगे ब्लॉक के चलते कई ट्रेनें ढाई घंटा देरी से पहुंची। बरेली-वाराणसी शाहजहांपुर में ही टर्मिनेट कर लौटा दी गई। ट्रेन जंक्शन तक नहीं पहुंचने से यात्री परेशानी हुए। इसके अलावा त्रिवेणी, डिब्रूगढ़ समेत कई अन्य ट्रेनें भी लेट हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को पूर्वाह्न 11.25 बजे से पूर्वाह्न शाम 4.25 बजे तक शाहजहांपुर से कटघर स्टेशन तक ब्लॉक था। इसके चलते सियालदह एक्सप्रेस ढाई, जनसाधारण और जननायक एक्सप्रेस दो और त्रिवेणी एक्सप्रेस ढाई घंटे देरी से जंक्शन पहुंची। ब्लॉक के चलते ये ट्रेनें शाहजहांपुर, रोजा आदि स्टेशनों पर खड़ी रहीं। सबसे ज्यादा दिक्कत बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस के यात्रियों को हुई। यह ट्रेन शाहजहांपुर में टर्मिनेट कर वाराणसी के लिए लौटा दी गई। इसके चलते जंक्शन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों को दिक्कत हुई। मजबूरन उन्हें काशी विश्वनाथ और श्रमजीवी एक्सप्रेस से तक इंतजार करना पड़ा। यह ब्लॉक धमोरा और दुगनपुर स्टेशन के बीच पैसेंजर ट्रेन डिरेल होने के बाद पटरियों की मरम्मत के लिए लिया गया था। इंजीनियरिंग विभाग के सूत्रों के मुताबिक अभी डाउन लाइन पर भी ब्लॉक लिया जा सकता है, लेकिन तारीख तय नहीं है।
 
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें