एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कंफ्यूजन दूर करेगा अमर उजाला एजूकेशन फेयर

न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Tue, 19 Jun 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
उच्च शिक्षा
विज्ञापन

Next Article

बारहवीं के बाद अपने लिए सही कोर्स और शिक्षण संस्थान का चुनाव करना छात्रों के लिए किसी बोर्ड एग्जाम से कम नहीं होता। कौन सा कोर्स करना है, कौन सा कॉलेज बेहतर रहेगा, स्ट्रीम कौन सी सही है जैसे तमाम सवाल छात्रों के सामने होते हैं। ऐेसे तमाम सवालों के जवाब अमर उजाला लक्ष्य 2018 द बिगेस्ट एजूकेशन एंड कॅरियर फेयर में मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गत वर्षों की भांति इस बार भी युवा पाठकों के कॅरियर को शेप देने और कॉलेज के चयन में उनकी मदद करने के लिए अमर उजाला की ओर से लक्ष्य 2018 का आयोजन किया जा रहा है। तीर्थकर महावीर यूनिवर्सिटी प्रजेंट्स अमर उजाला लक्ष्य 2018 द बिगेस्ट एजूकेशन एंड कॅरियर फेयर का आयोजन 22 और 23 जून को सम्राट हैंवेंस होटल गढ़ रोड में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। एजूकेशन फेयर में बारहवीं की परीक्षा दे चुके छात्र हिस्सा लेंगे। यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई हर बोर्ड के छात्र फेयर में शामिल हो सकते हैं।
दो दिवसीय फेयर में छात्रों को विभिन्न शिक्षण संस्थानों, देश के प्रमुख कॉलेज, टॉप 10 विश्वविद्यालय से संबंधित सभी जानकारियां एक छत के नीचे मिलेंगी। संस्थानों में प्रवेश का तरीका, प्रवेश प्रक्रिया की आवश्यक शर्तें व नियमों की जानकारी दी जाएगी। स्ट्रीम वाइज कौन सा कॉलेज बेहतर है यह जानकारी भी यहां मिलेगी। नए पाठ्यक्रमों व छात्रवृत्ति के बारे में भी छात्र जानकारी हासिल कर सकेंगे। शिक्षा क्षेत्र के विशेषज्ञ छात्रों से सीधे संवाद कर उनकी परेशानियों को दूर करेंगे।
विज्ञापन

ऑन स्पॉट कॅरियर गाइडेंस, एडमिशन व समस्याओं का समाधान होगा। फेयर में छात्रवृत्ति टेस्ट, कॅरियर काउंसलिंग, पर्सनलिटी ग्रूमिंग, जॉब ऑप्शन, वीडियो रिज्यूमेे, एप्टीट्यूट टेस्ट, स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम, व ओवरसीज एजूकेशन की जानकारी से जुड़े सेशन भी होंगे। फेयर में भाग लेने के लिए 8587091962 पर मिस कॉल दें।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें