एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

दो बार टैक्स जमा करने में फेल हो गया निगम का साफ्टवेयर

Updated Wed, 17 Oct 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जोर-शोर के साथ मंगलवार को ऑनलाइन टैक्स भुगतान की प्रक्रिया शुरू की गई। ट्रायल में पहली बार तो साफ्टवेयर ने सही कार्य किया, लेकिन दूसरे भुगतान के दौरान साफ्टवेयर ने ढंग से काम नहीं किया। मामले की जानकारी पर तत्काल साफ्टवेयर को ठीक कराने के निर्देश दिए गए। बुधवार से बगैर किसी परेशानी के बिलिंग और भुगतान संबंधी प्रक्रिया सुचारू होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम में ऑनलाइन टैक्स भुगतान को लेकर चल रही कश्मकश पर मंगलवार को विराम लगाने की कवायद शुरू हुई। सुबह ऑनलाइन टैक्स जमा करने का ट्रायल हुआ। राजस्व विभाग के एक कर्मचारी ने करीब 70 रुपये का टैक्स जमाकर ऑनलाइन बिलिंग की प्रक्रिया देखी। ट्रायल सफल रहा, लेकिन इसके बाद एक करदाता द्वारा टैक्स बिल जमा करने में समस्या आई, जिसके बाद भुगतान की प्रक्रिया रोककर सॉफ्टवेयर को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।
नगर आयुक्त राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बिलिंग और भुगतान की ट्रायल में मिली सभी समस्याएं खत्म कर दी गई हैं। बुधवार से ऑनलाइन टैक्स भुगतान शहरवासी कर सकेंगे। बताया कि ऑनलाइन टैक्स अदा करने के साथ ही, लोग ऑनलाइन जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, लाइसेंस, नामांतरण और वाटर टैक्स के कनेक्शन के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें