बरेली। बरेली कॉलेज में मानदेय शिक्षकों के स्थायी नियुक्ति पत्र को लेकर पूरे दिन गहमागहमी रही। परीक्षा के दौरान शिक्षक संघ के आंदोलन के एलान पर कॉलेज प्रशासन ने झटपट नियुक्तिपत्र जारी कर दिए। हालांकि एक शिक्षक का पत्र रोक लिया गया है। शिक्षक संघ ने प्राचार्य का घेराव करने और परीक्षा में सहयोग करने की चेतावनी दी थी।
बरेली कॉलेज में मानदेय के दस शिक्षकों को सरकार ने स्थायी किया। प्रदेश में कार्यभार ग्रहण करा दिया गया, लेकिन बरेली कॉलेज में विवाद शुरू हो गया। दस्तावेेजों की जांच के नाम पर उनको पत्र नहीं दिए गए। शिक्षकों के धरना प्रदर्शन का भी असर नहीं पड़ा। शिक्षक संघ के विरोध के बाद कॉलेज प्रशासन कुछ बैकफुट पर आया। शिक्षक संघ के महासचिव डॉ. वीपी सिंह का कहना है कि कॉलेज प्रशासन ने जानबूझकर शिक्षकों को परेशान किया। नौ शिक्षकों के पत्र जारी हो गए हैं। बाकी एक के लिए भी प्रयास कर रहे हैं।