बरेली। बीएएमएस द्वितीय वर्ष रेग्युलर और सप्लीमेंट्री एवं तृतीय वर्ष रेग्युलर के परीक्षा फॉर्म भरने का शेड्यूल एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने जारी कर दिया है। परीक्षा फॉर्म 26 से 30 जनवरी तक भरे जाएंगे। तीस जनवरी तक छात्र शुल्क जमा कर सकते हैं। 31 जनवरी तक फॉर्म संबंधित कॉलेजों में जमा होंगे। कॉलेजों को फॉर्म सत्यापित करने होंगे। इसके लिए एक फरवरी का वक्त दिया गया है। कॉलेज 2 फरवरी तक फॉर्म विश्वविद्यालय में जमा करेंगे। कॉलेजों से कहा गया है कि परीक्षा फॉर्म अग्रसारित करने से पहले छात्र ही अर्हता सुनिश्चित कर लें। अगर किसी छात्र का प्रवेश आयुष एंड सीसीआईएम नई दिल्ली और विश्वविद्यालयों के नियमों के अनुसार नहीं होगा तो उसका फॉर्म निरस्त कर दिया जाएगा। ब्यूरो