बरेली। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा का सम्मेलन बृहस्पतिवार को भोजीपुरा स्थित दिव्यानंद आश्रम पर आयोजित किया गया है। पूर्वाह्न 11 बजे होने वाले इस सम्मेलन में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और भाजपा के बरेली लोकसभा प्रत्याशी संतोष गंगवार मौजूद रहेंगे। यह जानकारी भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी अंकित शुक्ला ने दी है।