बरेली। कुर्मी क्षत्रिय सभा के तत्वाधान में रविवार को ब्रह्मपुरा स्थित सरदार पटेल स्मारक कुर्मी क्षत्रिय महासभा में होली मिलन हुआ। इसमें केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार और पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार मौजूद रहे। इसके अलावा नवाबगंज विधायक केसर सिंह समेत कुंवर सुभाष पटेल समेत अन्य गण्यमान्य लोग होली मिलन में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्याम लाल कनौजिया ने की। संचालन रघुवीर सिंह ने किया। उन्होंने होली की शुभकामनाएं दीं और बरेली की गंगा जमुनी तहजीब और सौहार्द को बरकरार रखने की अपील की।