एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अस्पताल में गंदगी, बंद मिला रैन बसेरा

बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अस्पताल में गंदगी, कर्मचारी नदारद, बंद मिला रैन बसेरा
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहजहांपुर। महानगर में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम अमृत त्रिपाठी शुक्रवार को प्रशिक्षु आईएएस अक्षत वर्मा, नगर आयुक्त विद्या शंकर सिंह, एसडीएम सदर रामजी मिश्रा समेत कई अधिकारियों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। इससे पहले उन्होंने अजीजगंज में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डीएम को यहां गंदगी मिली। रैन बसेरा बंद था और यहां तैनात कर्मचारी भी नदारद मिला। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई। जिला अस्पताल स्थित वाहन पार्किंग स्थल पर कटीले तार हटाने के निर्देश भी दिए।
शुक्रवार को डीएम अमृत त्रिपाठी राजघाट चौकी होते हुए अजीजगंज पहुंचे। यहां जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे मिले। नाले-नालियों में कूड़ा करकट भरा था। उन्होंने नगर आयुक्त को सफाई कराने के निर्देश दिए। गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना ठोंकने के लिए भी कहा। इसके बाद डीएम जिला अस्पताल पहुंचे। यहां भी स्थिति संतोषजनक नहीं मिली। गंदगी के साथ रैन बसेरा बंद था। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। डीएम ने अपने सामने ही अस्पताल में टॉयलेट भी दिखवाए। लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश अस्पताल प्रशासन को दिए। निरीक्षण के बाद उन्होंने जनरल वार्ड में पहुंच कर मरीजों से हालचाल माना। अस्पताल में मिलने वाले भोजन के बारे में पूछा। यहां मरीजों ने संतोषजनक जवाब दिया। अस्पताल प्रशासन को भी निर्देश दिए कि स्वच्छता अभियान को लेकर लोगों को जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें