एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

दून एक्सप्रेस से टकराए जानवर, पलटने से बची

पवन चंद्रा
Updated Tue, 12 Feb 2019 01:41 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बरेली। गरीबरथ से जानवरों का झुंड टकराने से ट्रेन पलटने से बच गई। ड्राइवर ने होशियारी दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक ली। इस दौरान डाउन लाइन पर 45 मिनट तक ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा। दून एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रास्ते के स्टेशनों पर रोक दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार सुबह साढ़े सात बजे मलिहाबाद और काकोरी स्टेशनों के बीच तेज गति से लखनऊ की ओर जा रही देहरादून हावड़ा एक्सप्रेस से पटरी पार कर रहे जानवर टकरा गए, जिससे ट्रेन बाल-बाल पलटने से बच गई। ड्राइवर ने ऐन मौके पर इमरजेंसी ब्रेेक लगाकर ट्रेन को रोक लिया। एक जानवर इंजन के पहिए में फंस गया, जिससे करीब 45 मिनट तक तक ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा।
हादसे की वजह से देहरादून से हावड़ा जाने वाली दून एक्सप्रेस, चंडीगढ़ लखनऊ एक्सप्रेस, जम्मूतवी वाराणसी एक्सप्रेस, सीतापुर बालामऊ पैसेंजर, एक मालगाड़ी बीच स्टेशनों पर रोक दी गई। सूचना पर आलमबाग से पहुंची सीएचआई टीम ने इंजन में फंसे जानवर को हटाया। इसके बाद ट्रेनों का आवागमन शुरू हुआ। इसके अलावा अगवानपुर में सहरसा से अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस और दिलावर नगर स्टेशन पर दोपहर तीन बजे ट्रेन से पशु टकराया। जिससे आधे घंटे तक ट्रेनों का संचालन बाधित हुआ। एक मालगाड़ी बीच में ही खड़ी रही। जिससे बाद में आगे के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें