एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पुलिस ने थाने से दौड़ाया तो जंगली सुअर ने महिला पर किया हमला

बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जैतीपुर(शाहजहांपुर)। मंगलवार दोपहर एक जंगली सुअर थाने में घुस गया तो पहरेदार ने उसे डंडे मारकर भगा दिया। सुअर गांव की ओर भागा। रास्ते में खड़ी एक गाय पर उसने हमला कर दिया जिससे गाय जख्मी हो गई। आसपास के ग्रामीणों ने उसे लाठी डंडों मारकर जैसे तैसे भगाया तो वह एक गली में घुस गया और रास्ते में बैठी सफाई कर्मी सुमन पर हमला कर दिया। इससे सुमन गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों ने सुअर को गांव के बाहर खदेड़ दिया और महिला को निकटवर्ती प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर करीब एक बजे जंगली सुअर अचानक कस्बे के थाने में घुस गया ।पहरेदार ने उसे लाठियों से खदेड़ दिया तो वह गांव की तरफ भागा। सुअर ने रास्ते में खड़ी गाय पर हमला कर उसे घायल कर कस्बे की गली में घुस गया और रास्ते में बैठी सफाई कर्मी 35 वर्षीय सुमन पत्नी बबलू पर उसने जानलेवा हमला कर दिया। सुअर के लंबे दांत लगने से उनके पैर में कई चोटें आई। सुमन की चीखपुकार सुन पहुंचे आसपास के लोगों ने उसे लाठियों से खदेड़ दिया। घायल महिला को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें