एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

छात्राओं के पास वॉलीबाल में दम दिखाने का मौका

Updated Mon, 04 Sep 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के संबद्ध कॉलेजों की छात्राओं के पास वॉलीबाल में दम दिखाने का अच्छा मौका है। सात सितंबर को महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में महिला वर्ग की अंतर महाविद्यालयीय वॉलीबाल प्रतियोगिता होगी, जिसमें दमदार प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को ही इस बार विवि की टीम में चुना जाएगा और उनको 12 सितंबर से अमृतसर में गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में होने वाली अंतर विश्वविद्यालयीय में शामिल होने का मौका मिलेगा।
विवि ने इस बार स्पष्ट कर दिया है कि खेलों के साथ कोई खिलवाड़ नहीं होगा। मैदान पर दमदार प्रदर्शन करने वालों को ही, साथ ही जो एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटी (एआईयू) के मानकों के पर खरे उतरेंगे, टीम में चुना जाएगा। महाराजा अग्रसेन में होने वाली प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को चुनने के लिए एक तीन सदस्यीय टीम जाएगी। दूसरी तरफ प्रतियोगिता के आयोजन पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं, क्योंकि कॉलेजों में अभी तक एडमिशन प्रक्रिया ही चल रही है और खिलाड़ियों को तैयारी का मौका भी नहीं मिल पाया है। यही कारण है कि विवि ने प्रतियोेगिता के लिए दिन निर्धारित नहीं किए। अगर एक दो टीमें आईं तो एक दिन में ही प्रतियोगिता समाप्त करा दी जाएगी। दूसरी तरफ यह भी स्पष्ट है कि अगर खिलाड़ी बेहतर नहीं निकले तो टीम भी अमृतसर नहीं भेजी जाएगी।
विज्ञापन


अब एआईयू कराएगा ओपन इंटर कंट्री प्रतियोगिता
खेलोें को बढ़ावा देने और खिलाड़ी पूरे साल खेल सकें इसलिए एआईयू ने नेशनल स्पोर्ट्स प्रमोशन स्कीम शुरू की गई है। अब विवि के खिलाड़ी अंतर महाविद्यालयीय, फिर अंतर विश्वविद्यालयीय जोनल प्रतियोगिता के बाद नेशनल और उसके बाद इंटर कंट्री विश्वविद्यालयीय प्रतियोगिता तक पहुंच सकते हैं। देश के विश्वविद्यालयों के खिलाड़ियों में से इंटर कंट्री के लिए टीम चुनी जाएगी।

पिछले साल कई टीमों का प्रदर्शन अंतर विश्वविद्यालयीय जोनल प्रतियोगिता में खराब रहा। इस बार बेहतर टीम भेजी जाए इसलिए अच्छे खिलाड़ी चुनेंगे। वॉलीबाल की प्रतियोगिता के लिए तीन सदस्यीय चयन समिति जाएगी और बारह सदस्यीय वॉलीबाल टीम के लिए बेहतर खिलाड़ी चुनेगी। अगर खिलाड़ी अच्छे नहीं मिलते हैं टीम भी नहीं भेजी जाएगी।
-प्रोफेसर एके जेटली, क्रीड़ा सचिव
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें