एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

दो हजार देने के लिए शासन ने मांगा किसानों का ब्योरा

पवन चंद्रा
Updated Wed, 06 Feb 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बरेली। केंद्र सरकार के बजट में दो हेक्टेयर की जोत वाले किसानों के खाते में हर साल छह हजार रुपये भेजने की घोषणा पर शासन ने अमल शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी से ऐसे किसानों के खाता नंबर मांगे गए हैं। बैंकों ने लघु एवं सीमांत किसानों के खाता नंबर प्रशासन को उपलब्ध कराने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा बजट में दो हेक्टेयर तक खेती वाले किसानों को हर साल छह हजार रुपये उनके खातों में भेजने का प्रावधान है। दिसंबर और जनवरी की पहली किस्त किसानों के खातों में इसी माह भेजने के लिए शासन ने बरेली समेत हर जिले में लघु एवं सीमांत किसानों के खाता नंबर मांगे हैं। शासन का निर्देश मिलने के बाद बैंकों ने इस दिशा में कवायद शुरू कर दी है। बरेली में कुल 4.68 लाख किसान हैं। इनमें करीब 2.5 किसानों के केसीसी खाते हैं। इनमेें दो हेक्टेयर तक जमीन वाले किसानों की संख्या 1.48 लाख है। सरकार इन किसानों के खातों में फरवरी में ही पहली किस्त 2000 रुपये भेजने की तैयारी में जुटी है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें