एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

जाट सेंटर में 27 मई से होगी कोटा भर्ती रैली

बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बरेली। जाट रेजिमेंट सेंटर में यूनिट हेडक्वार्टर कोटा के तहत भर्ती रैली आयोजित की गई। 27 से 31 मई तक चलने वाली इस रैली में सैनिक सामान्य ड्यूटी, सैनिक ट्रेड्समैन (वाद्ययंत्र मुक्त श्रेणी), खिलाड़ी (जो अभ्यर्थी 22 से 27 अप्रैल 2019 तक जाट रेजिमेंटल सेंटर में स्पोर्ट्स ट्रायल में भाग लेंगे) और सैनिक लिपिक पदों हेतु भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भर्ती रैली युद्ध विधवाओं के पुत्रों, जाट रेजिमेंट के भूतपूर्व एवं सेवारत सैनिकों, युद्ध के दौरान शहीद और घायल सैनिकों के पुत्रों और सगे भाइयों के लिए आयोजित की जाएगी। इसके अतिरिक्त इस भर्ती रैली में अन्य रेजिमेंट के भूतपूर्व एवं सेवारत सैनिकों, युद्ध के दौरान घायल सैनिकों के भाई, पुत्र तथा कानूनी रूप से गोद लिए हुए बच्चों सहित सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भाग ले सकते हैं ।
रैली, सैनिक सामान्य ड्यूटी पद हेतु 27 मई को, हरियाणा, राजस्थान एवं अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए 28 मई और उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड के अभ्यर्थियों के लिए 29 मई को आयोजित की जाएगी। सैनिक ट्रेड्समैन (वाद्ययंत्र मुक्त श्रेणी) और किसी भी राज्य के खिलाड़ी (कुश्ती, वालीबॉल, बास्केटबॉल, बॉक्ंिसग, एथलेटिक्स, हैंडबाल, निशानेबाजी और कबड्डी) की भर्ती रैली 30 मई को होगी। इसके अलावा सैनिक लिपिक पद हेतु सभी राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए (केवल जाट रेजिमेंट के सेवारत एवं भूतपूर्व सैनिकों के आश्रित अभ्यर्थी) भर्ती रैली 31 मई को होगी।
विज्ञापन

चिकित्सा परीक्षण 29 मई से होगा और उसमें सफल अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के प्रवेश पत्र 25 जुलाई को वितरित होंगे। लिखित प्रवेश परीक्षा 28 जुलाई को होगी। अभ्यर्थियों को प्रारंभिक जांच हेतु समस्त प्रमाण पत्र एवं दस्तावेजों के साथ सुबह चार बजे भर्ती स्थल जाट रेजिमेंटल सेंटर के लांग रेंज पर पहुंचना होगा। आठ बजे के बाद आने वाले अभ्यर्थियों को भर्ती में सम्मिलित होने की अनुमति नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें