एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

महामना एक्सप्रेस से टकराया पशु, प्रेशर पाइप फटा

पवन चंद्रा
Updated Mon, 08 Apr 2019 08:47 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

शाहजहांपुर/रोजा। सुपरफास्ट महामना एक्सप्रेस से जानवर टकराने के बाद ट्रेन का प्रेशर पाइप फट गया। झटका लगने की वजह से रेल ट्रैक का प्वाइंट भी खराब हो गया। इस वजह से ट्रेन करीब एक घंटे रोजा में खड़ी रही। हादसा सोमवार तड़के करीब 3:30 बजे रोजा में मठिया कॉलोनी के पास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनारस से दिल्ली जा रही सुपरफास्ट अप 22417 महामना एक्सप्रेस सोमवार तड़के करीब 3:30 बजे रोजा जंक्शन की मठिया कॉलोनी के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान ट्रेन के सामने जानवर आ गया। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक भी लिए। इससे यात्रियों को झटका लगा। जानवर के अस्थी-पंजर इंजन के नीचे फंस गए। रेल ट्रैक का प्वाइंट भी खराब हो गया। लोको पायलट की सूचना पर रेलवे का गैंग मौके पर पहुंचा। प्वाइंट दुरुस्त और जानवर के अवशेष हटाकर रेल ट्रैक क्लियर करने में करीब एक घंटा लग गया। इस दौरान ट्रेन यहां खड़ी रही। तड़के 4:25 बजे महामना एक्सप्रेस को यहां से रवाना किया जा सका।

मालगाड़ी का सिलिंडर जाम, रोजा में रोकी गई
रोजा। डाउन मालगाड़ी का सिलिंडर जाम होने से ट्रेन को रोजा जंक्शन पर करीब तीन घंटे रोकना पड़ा। शाहजहांपुर से पहुंची टीएसआर टीम ने सिलिंडर दुरुस्त किया। इसके बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया। मालगाड़ी को लेकर लोको पायलट सतेंद्र रोजा जंक्शन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उचौलिया के पास ट्रेन का सिलिंडर जाम हो गया। इसकी सूचना लोको पायलट ने कंट्रोलर को दी। कंट्रोलर ने इमरजेंसी हालात में किसी तरह ट्रेन को रोजा जंक्शन तक लाने को कहा। ट्रेन करीब 6.30 बजे रोजा जंक्शन पहुंची। यहां टीएसआर टीम ने सिलेंडर को दुरुस्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें