एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

रिकार्ड रूम की फटी जिल्दों की जल्द शुरू होगी बाइंडिंग

पवन चंद्रा
Updated Tue, 22 Jan 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बरेली। जिला प्रशासन ने आखिरकार रिकार्ड रूम की कटी-फटी जिल्दों की बाइंडिंग की सुध ले ली है। डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने इस संबंध में एडीएम प्रशासन को आदेश जारी कर दिए गए हैं। जिल्दों के खस्ताहाल होने से जमीन संबंधी रिकार्डों की स्थिति लगातार खराब हो रही है। भूलेख विभाग से करीब सात साल से जिल्दों के रखरखाव की रकम जारी न होने से इन महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेजों को दुरुस्त नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट के राजस्व अभिलेखागार में खतौनियों के साथ ही जिल्दों की हालत भी काफी खराब है। कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने भी रिकार्ड रूम के निरीक्षण के दौरान जिल्दों की हालत खराब मिलने पर नाराजगी जाहिर की थी। इसके बाद रिकार्ड रूम का सर्वे कराया गया था तो दो हजार से ज्यादा जिल्द ऐसी मिली थी, जो काफी जीर्णशीर्ण हैं। बताते हैं कि राजस्व अभिलेखागार के स्टाफ की तरफ से जिल्दों की बाइंडिंग कराने के लिए कई बार पत्राचार किया जा चुका है, लेकिन भूलेख विभाग से करीब सात साल से इसका बजट ही नहीं मिला था। अब डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी को जिल्दों को दुरुस्त कराने का आदेश जारी कर दिया गया है। एडीएम प्रशासन ने बताया कि शीघ्र ही इन जिल्दों को दुरुस्त कराने को काम भी शुरू होगा। एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी ने बताया कि इसके लिए राजस्व परिषद बोर्ड से बजट मांगा गया है। धनराशि स्वीकृत होते ही काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें