सेंट्रल ट्रेनिंग सेंटर में खेल की बारीकियां सीखने के लिए बरेली के 15 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। लखनऊ और अन्य जिलों में होने वाले कैंप में बच्चे नौ खेलों की ट्रेनिंग लेंगे। किसी खेल में एक तो किसी में तीन खिलाड़ियों को चुना गया है। इनका ट्रायल पिछले दिनों बरेली में हुआ था। मंगलवार को चुने गए खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी गई।
12 से 15 वर्ष से कम आयु के बालक और बालिकाओं के लिए 50 से अधिक खिलाड़ियों ने अपना ट्रायल दिया था। डोरी लाल अग्रवाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित ट्रायल के लिए बाहर से टीम आई थी। तैराकी, कबड्डी, वालीबॉल, हैंडबॉल, फुटबॉल, हॉकी, हॉकी बालिका, जूडो और क्रिकेट के लिए 15 खिलाड़ी लखनऊ, फैजाबाद, झांसी, वाराणसी, इटावा, सहारनपुर, मैनपुरी में प्रशिक्षण लेंगे। दस दिवसीय प्रशिक्षण 16 जून से 25 जून तक होगा। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी मुद्रिका पाठक ने सभी ट्रेनिंग के लिए जिलों में संपर्क करेंगे।
इनका हुआ चयन
खेल चयनित खिलाड़ी आयोजन स्थल
तैराकी प्रशांत यादव लखनऊ
कबड्डी अनिल फैजाबाद
वालीबॉल लोकेश कुमार, समीर फैजबाद
हैंडबॉल हर्ष मौर्य झांसी
फुटबॉल आदित्य सिंह, विकेश वाराणसी
हॉकी अंति, सुखवीर, आशुतोष इटावा
हॉकी बालिका प्रशंसा, फलक इटावा
जूडो संदीप कुमार सहारनपुर
क्रिकेट अनमोल, दीप मैनपुरी