एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

देह व्यापार का विरोध किया तो पत्नी की नाक काटी

Bareilly Updated Sat, 22 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बरेली। शादी के बाद ही युवती को देह व्यापार के धंधे में धकेलने की कोशिश की गई। विरोध करने पर उसे घर से निकाल दिया गया। उत्पीड़न के मामले की अदालत में पैरवी करने आई इस युवती को उसके पति ने घेर लिया। कचहरी गेट पर उसकी पिटाई करने के बाद चाकू से नाक काटकर जख्मी कर दिया। बचाव में आए युवती पक्ष के लोगों से भी हाथापाई हुई। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

बारादरी इलाके के संजयनगर की रहने वाली एक युवती ने बताया कि 17 फरवरी 2013 को हुए समाज के वैवाहिक सम्मेलन में उसका सुभाषनगर इलाके के मढ़ीनाथ के रहने वाले एक युवक से विवाह हुआ था। विवाह के एक माह बाद ही ससुरालियों ने तंग करना शुरू कर दिया। आरोप है कि उसे देह व्यापार में धकेलने की भी कोशिश की गई। विरोध करने पर उसे पीटा जाने लगा। बाद में यातनाएं देकर उसे घर से निकाल दिया। उसने पति और ससुरालियों के खिलाफ अदालत में केस किया। शुक्रवार दोपहर दो बजे वह कचहरी पहुंची थी। तभी उसका पति और ससुराल वाले यहां मिल गए और उसे घेर कर पिटाई शुरू कर दी। पति ने चाकू से उसकी नाक काटकर जख्मी कर दिया। बचाव को आए उसके परिवार वालों की भी पिटाई की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। कोतवाली के एसएसआई राम नारायन ने बताया कि घायल युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। उसे जख्मी करने वाले पति के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली गई है।
000
आरोपी की बहन ने युवती के भाइयों पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप
झगड़े के दौरान आरोपी युवक की बहन के भी चेहरे पर चोट लगी। घायल युवती का कहना है कि उसकी भाभी के भाइयों ने उसके साथ छेड़छाड़ की।

000
बीच चौराहे पर पत्नी पर चप्पले बरसाने वाला गिरफ्तार
भमोरा इलाके के देवचरा के रहने वाले राजेश के पिता अहवरन का सर्किट हाउस स्थित एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। राजेश उनकी देखभाल कर रहा है। उसकी पत्नी पूजा भी शुक्रवार को यहां आई थी। किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। अस्पताल के बाहर सर्किट हाउस चौराहे पर राजेश ने पूजा को चप्पलों से पीट दिया। कोतवाली पुलिस ने आरोपी को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें