एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

प्रिंसिपल से रंगदारी मांगने वाले पर मुकदमा

Bareilly Updated Wed, 10 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article


और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रेमनगर थाने में प्रिंसिपल से रंगदारी मांगने पर लखीमपुरखीरी के युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। यह कार्रवाई मंगलवार की रात एसएसपी के आदेश पर हुई।
राजेन्द्र नगर के गुलमोहर पार्क में रहने वाले डॉ. हरिशंकर मिश्रा तिलक इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल है। इससे पहले वह पब्लिक इंटर कॉलेज लखीमपुरखीरी के प्रिंसिपल रहे। उनका आरोप है कि 11 अप्रैल से 30 अगस्त 2012 के बीच संपूर्णानगर निवासी गुरुप्रीत सिंह ने उनसे दो छात्राओं को पास करने को कहा। इसी बीच उनका स्थानांतरण बरेली हो गया। उधर दोनों छात्राएं फेल हो गई। अब गुरुप्रीत सिंह उन्हें मारने की धमकी दे रहा है और 50 हजार रुपये रंगदारी मांगी है। एसएसपी के आदेश पर गुरुप्रीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें