एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के टेंडरों का बहिष्कार करेंगे ठेकेदार

Bareilly Updated Thu, 03 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बरेली। छह साल पहले निर्धारित हुई दरों पर काम कराने के विरोध में पीडब्ल्यूडी के ठेकेदारों ने टेंडर प्रक्रिया में हिस्सा न लेने की धमकी दी है। करीब दस करोड़ रुपये की लागत के निर्माण कार्यों के टेंडर बृहस्पतिवार को डाले जाने हैं। ठेकेदारों ने इसका बहिष्कार करते हुए सभा करने की घोषणा की है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी को दस करोड़ से जिले में कई सड़कें और पुलिया बनानी हैं। बरेली कांट्रेक्टर एसोसिएशन के विरोध के कारण इनके टेंडर डालने का काम कई बार टल चुका है। एसोसिएशन के महामंत्री अब्दुल कयूम अंसारी के मुताबिक दो महीने पहले ही अधीक्षण अभियंता हिमांशु मित्तल से मिलकर वे लोग यह मांग रख चुके हैं कि रेट बढ़ाए जाएं। कारण यह है कि छह सालों के मुकाबले इस समय ईंट, सीमेंट आदि सारी निर्माण सामग्री महंगी हो चुकी है। ऐसे में पुराने रेटों पर काम करना बहुत मुश्किल है। श्रमिकों की राशि बढ़ाने को भी लखनऊ से मंजूरी हो चुकी है मगर यहां इसका पालन नहीं हो रहा है, इस पर भी विरोध जताया जा चुका है। महामंत्री ने बताया कि अब तक मांग पर ध्यान न देने के कारण ही बृहस्पतिवार को टेंडर प्रक्रिया में हिस्सा न लेने का फैसला किया गया है। इस दिन दूसरे विभागों के ठेकेदारों को भी बुलाया गया है। इससे उन ठेकेदारों को भी फायदा होगा।
30 फीसदी तक बढ़ गई हैं कीमतें
पीडब्ल्यूडी निर्माण कार्य में लगने वाली तमाम सामग्री का मूल्य पिछले कुछ समय में काफी बढ़ गया है। एक हजार ईंट का मूल्य पीडब्ल्यूडी ने 3250 रुपये निर्धारित कर रखा है, जबकि बाजार में इस समय यह 45 सौ रुपये में मिल रही हैं। इस पर भी तमाम टैक्स, ट्रांसपोर्ट का खर्चा आदि जोड़कर इस साढ़े पांच हजार करने की मांग रखी है। बजरी और रेता भी इसी तरह 25 प्रतिशत तक महंगा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें