एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

वही जगह, वही अंदाज इस बार लूटे 20 हजार

Bareilly Updated Sat, 23 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बरेली। चौपुला रोड पर बैंक ऑफ बड़ौदा के पास लुटेरों ने दस दिन के अंदर दूसरी वारदात की। बैंक से रकम निकालकर लौट रहे एक रिटायर्ड शिक्षक से 20 हजार भरा बैग छीनकर आनन-फानन में फरार हो गए। बुजुर्ग शिक्षक शोर मचाते रह गए, लेकिन कोई मदद तक को नहीं आया। उन्होंने कोतवाली में घटना की तहरीर दे दी है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंवरपुर में रहने वाले मोहम्मद यूसुफ इस्लामिया इंटर कॉलेज से रिटायर्ड हुए हैं। शुक्रवार की सुबह वह बैंक ऑफ बड़ौदा से रकम निकालने गए थे। करीब 11 बजे उन्होंने 20 हजार रुपये की रकम निकालने के बाद उसे थैले में रखा। इसके बाद बाहर निकलकर टेंपो की तलाश कर रहे थे कि इसी बीच बाइक सवार दो बदमाश उनके हाथ से थैला छीनकर पटेल चौक की ओर फरार हो गए। यूसुफ ने शोर मचाया मगर कोई फायदा नहीं हुआ। कोतवाली पुलिस ने देर शाम तक उनकी तहरीर पर मुकदमा भी दर्ज नहीं किया था। गौरतलब है कि इसी बैंक के पास 12 फरवरी को व्यापारी अनवार उद्दीन से भी बदमाशों ने चार लाख रुपये लूट लिए थे। इस मामले में पुलिस को अभी कोई सुराग नहीं मिल पाया कि यह दूसरी घटना हो गई।
दुल्हन के जेवर-नकदी उड़ाने की रिपोर्ट
बरेली। मोती लॉन में शादी समारोह के दौरान दुल्हन के लाखों के जेवर और 85 हजार का कैश चुराने के मामले में दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। किला पुलिस ने घरातियों द्वारा पकड़े गए एक चोर को जेल भेज दिया। उसके साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

स्वालेनगर की आनंद विहार कॉलोनी निवासी मोहम्मद मंसूर की बेटी नाजिया नाज के निकाह के दौरान गुरुवार रात को उस वक्त एक युवक उनके जेवर से भरा बैग उठाकर ले भागा जब उनकी मां शाबरा उन्हें तैयार कर रही थीं। लोगों ने बाद में इस चोर को पकड़ लिया, लेकिन तब तक वह बैग खिड़की के बाहर खड़े अपने साथी को दे चुका था। नाजिया के मामा शफीक अहमद की तहरीर पर चौपुला निवासी राजकुमार और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
साथी का नाम नहीं पूछ पाई पुलिस
नाजिया के घरवालों ने जेवर और नकदी भरा बैग चुराने वाले राजकुमार को रंगे हाथों पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया था, लेकिन पुलिस उससे उसके साथी का नाम नहीं पूछ पाई। रिपोर्ट में दूसरे चोर को अज्ञात दिखाया गया है। राजकुमार को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया।
चोरी गया लैपटॉप बरामद: रोडवेज स्टैंड से चोरी हुए बदायूं के छात्र उबैदुर्रहमान का लैपटॉप कोतवाली पुलिस ने बरामद कर लिया। चोरी के आरोप में फतेहगंज पूर्वी के गांव आनंदपुर निवासी रिक्शा चालक रजनेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें