एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

दो नहीं, एक ही रहेगा शिक्षक संघ

Bareilly Updated Wed, 14 Aug 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बरेली। रूहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों के शिक्षकों का सिर्फ एक संघ रहेगा। फुपुक्टा की कार्यकारिणी उसी संघ को मानेगी जिसके साथ अधिक शिक्षक होंगे। इस पर फैसला दो दिन के भीतर हो जाएगा। यह कहना है फुपुक्टा के महामंत्री डॉ. विवेक द्विवेदी का। उन्होंने रूहेलखंड विश्वविद्यालय के शिक्षक संघ के दो फाड़ होने के मामले को गंभीरता से लिया और कहा कि ‘रूटा पंजीकृत’ का चुनाव 25 अगस्त को हैं, इससे पहले ही शिक्षक संघ के विवाद को निपटा लिया जाएगा। यह भी बताया कि फुपुक्टा सभी कॉलेजों में शारीरिक शिक्षा को वैकल्पिक विषय के रूप में लागू करवाएगा।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

रूहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में इन दिनों दो शिक्षक संघों के चुनाव की तैयारियां चल रही हैं। एक शिक्षक संघ ‘रूटा’ डेलीगेट सिस्टम से वोटिंग कराने की तैयारी में है, वहीं दूसरे शिक्षक संघ ‘रूटा पंजीकृत’ ने जनरल वोटिंग से चुनाव कराने की घोषणा की है। इस मसले पर फुपुक्टा के महामंत्री ने कहा कि यदि अध्यापक चाहें तो डेलीगेट सिस्टम हटाया जा सकता है। अब बुंदेलखंड, पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर, अवध विश्वविद्यालय ने भी जनरल वोटिंग सिस्टम को स्वीकार कर लिया है। रही बात शिक्षक संघ के समर्थन की तो फुपुक्टा उसे ही मानेगा जिसके साथ अधिक शिक्षक होंगे। इस पर कार्यकारिणी की बैठक में अंतिम निर्णय लिया जाएगा। रूहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से रूटा पंजीकृत के चुनाव के लिए पर्यवेक्षक देने की बात पर उन्होंने कहा कि शिक्षक संघ विश्वविद्यालय से नहीं चलता है, इसके बावजूद पर्यवेक्षक दिए गए हैं तो अच्छी बात है लेकिन फुपुक्टा भी चुनाव के दौरान पर्यवेक्षक भेजेगा। ‘रूटा पंजीकृत’ के चुनाव से पहले नामांकन के दौरान हुई गड़बड़ियों पर उन्होंने कहा कि शिक्षकों से बातचीत कर सभी मसले का निस्तारण कर लिया गया है।

----------------
शिक्षकों ने बताईं समस्याएं
बरेली (ब्यूरो)। फुपुक्टा (फेडरेशन ऑफ उत्तर प्रदेश यूनिवर्सिटी-कॉलेज टीचर्स एसोसिशन) के महामंत्री डॉ. विवेक द्विवेदी बरेली आए तो रूहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों के शिक्षकोें ने अपनी तमाम समस्याएं उनके समाने रखीं। बताया कि एक अप्रैल 2005 से पहले के शिक्षकों को सीपीएफ कटौती और मानदेय नहीं दिया जा रहा है। इसके अलावा संघों के चुनाव का मामला पूरे समय छाया रहा। इस मौके पर फुपुक्टा के महामंत्री ने शिक्षकों से एक फार्म भी भरवाया जिसमें पूछा गया कि वह चुनाव के दौरान डेलीगेट सिस्टम चाहते हैं या जनरल वोटिंग।
विज्ञापन

----------------

‘रूटा’ ने ज्ञापन दिया
बरेली (ब्यूरो)। ‘रूटा’ ने चुनाव के संबंध में फुपुक्टा के महामंत्री को ज्ञापन दिया। कहा कि हिंदू कॉलेज मुरादाबाद में 28 जुलाई को रूटा कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से डेलीगेट सिस्टम से चुनाव कराने का प्रस्ताव पारित हुआ था। वहां किसी शिक्षक ने सभी शिक्षकों को मताधिकार देने का मामला नहीं उठाया। ज्ञापन में फीडबैक फार्म के प्रति विरोध जताया गया। कहा गया कि यहां दस फीसदी से भी कम शिक्षक मौजूद हैं, अगर फीडबैक जरूरी है तो सभी शिक्षकों की राय ली जाए। ‘रूटा’ ने आठ सितंबर को होने वाले चुनाव में पर्यवेक्षक भेजने की भी मांग की। ज्ञापन पर ‘रूटा’ के अध्यक्ष डॉ. पीके सिंह और महामंत्री डॉ. स्वदेश सिंह के दस्तखत हैं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें