बरेली। फोटो विजन के तत्वावधान में आईआईपीसी फोटोग्राफी डे फोटो कांटेस्ट 2013 में पुरस्कृत और चयनित कलात्मक चित्रों की दो दिवसीय प्रदर्शनी 18 और 19 अगस्त को लगाई जाएगी। फोटो विजन के सचिव डॉ. पंकज शर्मा ने बताया कि आईएमए हाल में प्रदर्शनी का शुभारंभ सुबह 11 बजे होगा। उन्होंने बताया कि इंडिया इंटरनेशनल फोटोग्राफिक कौंसिल ने विश्व फोटोग्राफी डे कांटेस्ट का दायित्व फोटो विजन बरेली को सौंपा था। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न हिस्सों के छायाकारों के लगभग 750 कलात्मक छाया चित्र प्राप्त हुए थे। इनमें 250 को स्वीकृति मिली। आठ चित्रों को पुरस्कार मिला और 17 चित्रों को विशेष योग्यता प्रमाण पत्र दिया गया। प्रदर्शनी में लगभग सौ चित्रों को प्रदर्शित किया जाएगा।